भदोही, फरवरी 12 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरैला गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित गौतम का शव बुधवार सुबह घर के पास स्थित नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह शादी टूटने के बाद से ही परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी अरविंद गौतम के बेटे सुमित ने पिछले दिनों ननिहाल में रहने वाली युवती के साथ कहीं बाहर जाकर चोरी से शादी कर लिया था। लड़की के स्वजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे बरैला आए और उसे अपने साथ ले गए। युवती की शादी भी दूसरे स्थान पर तय कर दिया। तभी से युवक परेशान चल रहा था। मंगलवार रात को वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। वहीं बुधवार सुबह घर के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.