घर के पास ताड़ के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, मचा कोहराम
नवादा, मार्च 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र पथरा इंगलिश स्थित घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे ताड़ के एक पेड़ से टकराने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। अखिलेश के चचेरे भाई अशोक यादव ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा कि घटना के वक्त गुरुवार की देर शाम वह अपने थार से किसी आवश्यक कार्य से निकले थे। इसी बीच घर से कुछ ही दूरी पर एक तीखे मोड़ पर उनकी थार अनियंत्रित होकर ताड़ के एक पेड़ से टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल अखिलेश को आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आरंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के क्रम में उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.