प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- परियांवा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर नवाबगंज के आलापुर के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। आलापुर गांव के रहने वाले राम प्रसाद का 40 वर्षीय बेटा रामराज सरोज शाम को घर के पास रेल लाइन किनारे टहल रहा था। तभी प्रयागराज से लखनऊ की ओर कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी गुजरने के बाद गांव के लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.