बस्ती, मार्च 22 -- पैकोलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि घर के सामने खेल रही मासूम को गांव का हर रहने वाला आरोपी युवक अपने साथ कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां भी झोपड़ी के करीब पहुंच गई। बच्ची की मां को देख आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, एसएचओ केके साहू मय टीम गांव में पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सुशील के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा र...