घर के पास खड़ी दोपहिया वाहन की चोरी, थाने में शिकायत
कोडरमा, जून 18 -- सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम खूंटा पियारवइया से एक दोपहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक पुनी लाल मिस्त्री ने सतगावां थाना में आवेदन देकर वाहन की बरामदगी की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को अपने घर के पास खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वाहन की चोरी कर ली। जब उन्हें वाहन नहीं मिला तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से वाहन की तलाश और चोरी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.