घर के दरवाजे पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
झांसी, जुलाई 12 -- झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजौली में शंकर जी मंदिर के पास संदिग्ध हालात में दरवाजे पर युवक की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बहू ने बेटे को जहर देकर मार दिया और यहां छोड़कर चली गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजौली के शंकरजी के मंदिर के पास रहने वाले बृजकिशोर पाठक का 30 वर्षीय बेटा राहुल पाठक बचपन से अपने मामा संतोष मिश्रा निवासी विरोरा थाना पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश में रहता था। वह प्राइवेट कोचिंग पढ़ाकर परिवार चला रहा था। पिता बुजकिशोर पाठक ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने औरया निवासी एक युवती रेनू मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों वहीं रहने लगे। आरोप है कि उसने बिजौली स्थित पैतृक संपत्ति के साथ-साथ राहुल की विरोरा गांव में मिली मामा की सम्पत्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.