सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां इलाके में दबंगों ने रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर लाठियों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिसावां क्षेत्र के भुड़वा गांव निवासी भाईलाल ने बतउाया कि 13 फरवरी की रात घर के पास ही वह लघुशंका करने गए थे। तभी पड़ोसी गंगाराम, सुदर्शन, सुमन व सलोचना उनके घर के दरवाजे पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। जब वह चिल्लाया और भतीजा मनोज कुमार बचाने पहुंचा तो दबंगों ने उसको भी नहीं बख्शा। दबंगों ने चाचा भतीजे को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.