दरभंगा, मई 24 -- बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के नदियामी गांव निवासी प्रमोद कुमार चौधरी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से नदियामी गांव में सनसनी फैल गयी है। गृहस्वामी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि गत 22 मई की रात करीब एक बजे चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर प्रवेश करते ही बिजली का मेन स्विच ऑफ कर दिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने मेरे कमरे के बाहर से कुण्डी लगा दी और बन्द कमरे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- बंद पड़े मकान में लाखों के जेवरात और नगद की चोरी इसके बाद दो आलमारी तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती सामान लेकर चलते बने। गृहस्वामी श्री चौधरी ने बताते हैं कि रात करीब 1 :30 बजे जब न...