बदायूं, मार्च 7 -- मुडिया/फैजगंज, संवाददाता। क्षेत्र की आसफपुर चौकी के गांव सीकरी में चोरों विधवा महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि चोर उसके घर में रखी एक किलो चांदी व नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव की रहने वाली केशवती ने बताया कि अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी एक किलो चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर फरार हो गए। केशवती के पति का इसी साल निधन हुआ था, जिस कारण इस बार उनके घर गमी की होली थी। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.