बिजनौर, फरवरी 15 -- नजीबाबाद। मंडावली के ग्राम टांडा रतन में एक मकान के छप्पर में अचानक आग लग गई जिसमें घर का घरेलू सामान व भूसा जल गया। पीड़ित के अनुसार आग में हजारो रुपये का नुकसान हो गया है। ग्राम टांडा रतन मंडावली निवासी पप्पू सैनी पुत्र सीताराम सैनी के मकान में शाम लगभग पांच बजे अचानक आग लग गई। आग में घर का घरेलू सामान व भूसा जल गया जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने शिवरात्रि पर घर के बाहर सडक के किनारे शिव भक्तों के लिए छोटी सी दुकान लगा रखी है। अचानक छप्पर के घर में आग लग गई जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना परआसपास के ग्रामीण बाबू सैनी, हरपाल सैनी, संग्राम सिंह, रतन सिंह, गंगाराम आदि ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक समान जलकर राख हो चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.