लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- शहर के नीलकंठ मैदान के पास तीर्थ मोहल्ले से मंगलवार तड़के चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पार कर दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मोहल्ला तीर्थ निवासी निवासी सत्यम वर्मा पुत्र देशराज वर्मा के अनुसार 14 अप्रैल की रात उनकी हीरो स्प्लेंडर घर के चबूतरे पर खड़ी थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और बाइक चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई बाइक उनकी बहन स्नेहा वर्मा के नाम है। घटना की फुटेज मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यह भी पढ़ें- हौशला बुलंद चोरों ने थाने के सामने से उठाई बाइक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.