मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर वार्ड-27 के शिवपुरी मोहल्ले के रोड नंबर दो में एक घर के गेट के पास बिजली का पोल गिर गया। मंगलवार सुबह पांच बजे पोल गिरने की जोरदार आवाज के साथ नींद टूटते ही स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई अनहोनी नहीं हुई।वार्ड पार्षद अजय ओझा के आवास से चंद कदमों की दूरी पर श्यामनंदन सिंह के घर की चहारदीवारी पर पोल अटक गई। इससे लोग बाल-बाल बच गए। हद तो यह कि सुबह से शाम तक बिजली विभाग के अधिकारी पोल हटाने व हालात ठीक करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। वहीं, रात में लाइनमैन ने बुधवार को समस्या के समाधान की बात कही। वार्ड पार्षद ने बताया कि सुबह छह बजे जानकारी देने पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि आदमी जा रहा है। इसके बाद जेई ने मोबाइल पर कॉल करके नाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.