घर के कुएं में मिला युवक का शव
गौरीगंज, जुलाई 5 -- अमेठी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिवारीपुर मजरे हथकिला गांव में शनिवार की देर शाम एक युवक शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में स्थित कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार तिवारीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बैजनाथ कोरी पुत्र श्यामलाल कोरी शनिवार की शाम घर पर अकेला था। परिजन खेतों में काम करने गए हुए थे। देर शाम को जब परिजन घर वापस आए तो बैजनाथ दिखाई नहीं दिया। काफी तलाश के बाद जब परिजनों की निगाह घर के आंगन में बने कुएं पर पड़ी तो उसमें बैजनाथ का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: संदिग्धावस्था में घर के कुएं में जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.