अयोध्या, मार्च 22 -- कोंछाबाजार, संवाददाता। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सरायखर्गी के मजरे लहुरसरैया निवासी दलित गुरु प्रसाद की लगभग 18 वर्षीय पुत्री का शव शुक्रवार की देर शाम कमरे में लगे पंखे के हुक से साड़ी के किनारे के सहारे लटकता पाया गया। परिजनों के मुताबिक घटना के समय लगभग पांच बजे घर पर मृतका अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने काम से बाहर निकले थे। वापस आने पर गलियारे का दरवाजा बंद पाया आवाज लगाने के बाद भी काफी देर कोई उत्तर नहीं मिला तो खोजबीन शुरू की गयी। आसपास न मिलने पर घर के बयाले से देखा तो वह फांसी के फंदे से लटकती दिखी। आनन फानन में छत के ऊपर से नीचे आकर दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश पाठक (गुडडू) की सूचना पर घटना स्थल पर फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर सिंह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.