मैनपुरी, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजरई में रविवार की रात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुजरई निवासी 35 वर्षीय नैनसुख पुत्र रामअवतार का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया गया है कि घटना से कुछ समय पहले मृतक का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चला गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुरावली पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।...