अयोध्या, मार्च 15 -- भदरसा, (अयोध्या) संवाददाता। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के छतिरवा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की महिला ग्राम प्रधान का शव उनके घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की शिनाख्त 35 वर्षीय सीमा रावत के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय कर्मवीर की पत्नी थीं और वर्तमान में गांव की ग्राम प्रधान थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सीमा रावत अपने घर में थीं। परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो सीमा रावत का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से कुंडी लगा होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.