फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की घनी आबादी वाले खड़ियाई मोहल्ले में सोमवार की दोपहर मायके में रह रही महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिंदा समझकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। महिला के परिजनों के मुताबिक शादी हो चुकी थी और एक साल बाद ही तलाक हो गया था। इससे वह तनाव में रहती थी। शहर के खड़ियाई मोहल्ला निवासी कृष्णा पाठक ने वर्ष 2017 में अपनी बहन रुचि की शादी नुनहाई निवासी एक युवक के साथ की थी। भाई कृष्णा ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही रानी का तलाक हो गया था। इसके बाद से वह घर में आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में मां नीलम और मेरी पत्नी नेहा घर पर थी। इस बीच मौका पाकर बहन रानी ने घर के कमरे में दुपट्टे से ...