लखीमपुरखीरी, जून 30 -- थाना फरधान क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द में मंगलवार तड़के एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्राम धौरहरा खुर्द निवासी 35 वर्षीय मंशाराम पुत्र तेजकरण रविवार रात परिवार के साथ घर पर था। गर्मी के कारण परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि मंशाराम नीचे कमरे में था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब परिजन जागे और कमरे का दरवाजा खोला तो मंशाराम का शव दुपट्टे के सहारे कमरे के कुंडे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...