बलिया, फरवरी 22 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रामविलास गुप्ता की बेटी 25 वर्षीय चांदनी उर्फ गोल्डी की लाश रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकती मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर उसके होने वाले ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। रामविलास रविवार की सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी मीना को अपने रिस्तेदारी में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रानीगंज पहुंचाने गये थे। उनका बेटा दुकान पर चला गया जबकि बहू घरेलू काम-काज करने में व्यस्त हो गयी। इसी बीच गोल्डी कमरें में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गयी। कुछ देर बाद उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.