भागलपुर, अप्रैल 6 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को एक नाबालिग लड़के का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। मृतक किशोर की पहचान सखीचंद पासवान के पुत्र बादल पासवान (14) के रूप में की गई है। किशोर फंदे से कैसे और क्यूं लटका इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है। वहीं घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक बादल ने छत में लगी कड़ी में रस्सी बांधकर गले में फांसी लगा ली। जिस समय उसने खुदकुशी की उस समय उसके घर में सिर्फ उसका छोटा भाई था। छोटे भाई ने जब देखा कि उसका भाई कमरे के अंदर है तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो बादल फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद उसने घर से बाहर भागकर लोगों को इसकी जानकारी दी। ...