घर के कमरे में फंदे से झूला युवक, रस्सी टूटने से बची जान
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- तालग्राम, ताहपुर, संवाददाता। ताहपुर निवासी 25 वर्षीय युवक घर के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर रहा था। युवक फंदे पर झूल गया, लेकिन कुछ ही देर में रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी जान बच गई। परिजनों को जानकारी हुई तो युवक कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर निवासी लल्लू यादव का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस मंगलवार की रात घर के एक कमरे में चला गया। परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर वह परेशान था। कुछ देर बाद कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो प्रिंस फर्श पर बेहोशी की हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.