मिर्जापुर, जून 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार स्थित एक मकान के कमरे में शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। घटना के समय घर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। लालगंज बाजार निवासी 26 वर्षीय धनंजय उर्फ सोनू घर पर अकेले था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो धनंजय का शव उसके कमरे के पंखे में गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उधर पुलिस की सूचना पर मृतक की पत्नी और भाई गुड्डू मिर्जापुर से घर पहुंचा। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवक क...