बागपत, फरवरी 21 -- रमाला। रमाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर चक में 20 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फतेहपुर चक गांव में शनिवार को 20 वर्षीय युवक सूरज पुत्र टीटू का कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज गांव में ही एक ईंट भट्टे पर अपने परिवार के साथ मजदूरी करता था। शनिवार की परिवार के सभी लोग ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए चले गए। बेटा सूरज घर पर ही रूक गया। दोपहर के समय परिवार के लोग वापस घर लौटे, तो घर के अंदर बने कमरे में सूरज का शव लटका हुआ मिला। सूरज का शव लटका हुआ देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। पड़ोसियों के इक्ट्ठा होने पर परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.