उरई, अप्रैल 10 -- कालपी। संवाददाता ग्राम मंगरौल में गुरुवार रात घर के ऊपर से निकली एलटी लाईन से निकली चिंगारी से आग लग गयी। सूचना के बाद भी अग्निशमन दल देर से पहुंचा तब तक ग्रहस्वामी की ग्रहस्थी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।विगत तीन दिनों से महेवा ब्लॉक क्षेत्र में विधुत की वजह से आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। गुरुवार दोपहर बैरई गाँव में गेहूं के खेत में आग लग गयी थी हालांकि नुकसान ज्यादा होता उससे पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन गुरूवार देर शाम फिर इसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंगरौल में घर के ऊपर से निकली एलटी लाइन में फाल्ट होने से छत में रखे ईधन में आग लग गयी थी और जब तक ग्रहस्वामी को पता चलता तब तक आग ने विकराल रूप रख लिया था हालाकि घर से लपटें उठती देख ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को सूचित कर आग को बुझाने के प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.