महोबा, मार्च 6 -- पनवाड़ी, संवाददाता। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पर्व पर हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव भरवारा निवासी 32 वर्षीय रजपाल शुक्रवार को छत पर मटर सुखाने गया था। छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट मेंआ गया। भाई द्रगपाल ने बताया कि भाई की चीख सुनकर छत पर गए तो भाई छत पर करंट लगने से अचेत पड़ा था जिसे आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में जगह-जगह हाईटेंशन लाइन झूल रही है। सुरक्षा जॉली गायब हो गई है। पूर्व में कई बार विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.