मऊ, अप्रैल 5 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी में रविवार को सुबह में एक मकान के तीसरी मंजिल के कमरे में पूजा स्थल पर जल रहे दीपक से आग लग गई। एक लाख नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पहुंची राजस्व टीम ने हुए नुकसान का आकलन किया। दुबारी निवासी पंकज कांदू पुत्र सतीश कांदू की तीन मंजिला मकान है। रविवार की सुवह करीब सात बजे पंकज की पत्नी पूजा करने तीसरी मंजिल पर गईं थीं। पूजा करने के बाद वह दीपक जलता छोड़कर घरेलू कार्य करने के लिए नीचे आ गई थी। इस बीच कुछ मिनट बाद पूजा के दीपक से मकान में आग लग गई। घर से धुआं निकलने लगा तो आस-पास के लोग पंकज को सूचना दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती ...