बांका, फरवरी 7 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बैखौफ बाइक चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पंजवारा थाना के बिल्कुल बगल स्थित एक घर के दरवाजे पर खड़ी एक हीरो ग्लैमर बाइक पर गुरुवार रात हाथ साफ कर दिया। थाने के इतने करीब हुई इस चोरी की घटना से लोग हतप्रभ है।पीड़ीत व्यक्ति निवास शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदार की गाड़ी पिछले कुछ दिनों से उनके पास थी।उन्होंने प्रतिदिन की तरह बाइक को घर के दरवाजे पर खड़ी की थी।रात के करीब 9 बजे जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो बाइक गायब थी।काफी खोजबीन करने और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ।घटना के तुरंत बाद पीड़ीत व्यक्ति निवास कुमार शर्मा ने पंजवारा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाइक बारामदगी की गुहार लगाई है।स्थानीय लोगों क...