रुडकी, मार्च 13 -- ​मंगलौर। क्षेत्र के ग्राम गदरजुड्डा में चोरों ने घर में चल रहे शादी समारोह के बीच आंगन में खड़ी एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...