पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी हरपाल सिंह पुत्र मान सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 29 दिसंबर की रात में उसकी बाइक घर के आंगन से चोरी हो गई। 30 दिसंबर को सुबह जब वह सोकर उठा तो बाइक उसके घर पर नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.