मेरठ, अप्रैल 11 -- UP News:यूपी के मेरठ में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात हुई है। छह माह पहले अक्टूबर में बेटी की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने की जगह पिता ने लाश को घर में ही पड़ा रहने दिया। दुर्गंध छिपाने के लिए तीन महीने तक लाश पर परफ्यूम छिड़कता रहा। दिसंबर में लाश को मकान में ही छोड़कर देहरादून चला गया। शुक्रवार को पिता को उनके ही परिवार के लोगों ने भैंसाली डिपो पर कुछ रिक्शा चालकों के साथ देखा और बेटी को लेकर पूछताछ की। पिता लोगों को लेकर घर पहुंचा और छह माह से बंद मकान खुलवाया तो दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। वारदात में तंत्र-मंत्र और तांत्रिक क्रिया का भी एंगल सामने आया है। इसे लेकर जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.