बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सरैया के भर टोला में मंगलवार की भोर में अचानक एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग भड़क गई। घर में धुंआ व आग लपट देख अंदर सो रहे परिजन सहम गए और शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। समय रहते घर में मौजूद सभी परिजन बाहर आ गए। इधर चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच पड़ोसी अमित कुमार ने फायर बिग्रेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आग पर जब तक काबू पाया जाता अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सरैया निवासी संतोष के घर में भोर में करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घर में मौजूद लोगों ने पहले ब...