घर के अंदर लटका मिला किशोरी का शव
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देखे जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इलाके के गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी घर में अपने भाई-बहनों के साथ थी। परिजनों के अनुसार उसकी मां किसी कार्य से लखीमपुर गई हुई थीं, जबकि पिता पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करने गए हैं। किशोरी घर में अपने भाई-बहनों के साथ घर पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे किशोरी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हो पाई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर थाना शारदानगर प्रभारी बृजमोहन सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.