प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा गांव में रविवार दोपहर एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के समय युवक घर में अकेला था, जिससे मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाथ का पूरा निवासी श्रीराम यादव रविवार को मजदूरी करने बाहर गए थे। उनकी पत्नी शांति देवी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थीं। घर पर उनका बेटा ईश्वर चंद्र अकेला था। परिजनों के मुताबिक, ईश्वर मुंबई में अपने बहनोई के साथ ट्रक ड्राइवर का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। परिवार में उसका बड़ा भाई कृष्णा यादव और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले ईश्वर और उसके पिता का गांव के कुछ लोगों से बिजली के पोल को लेकर विवाद हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.