घर के अंदर मिली पिता और 13 साल के बेटे की लाश, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात
नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके में स्थित एक घर में 54 साल का शख्स फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसी घर में उसके 13 साल के बेटे का शव भी बरामद किया गया है। शख्स की पहचान प्रवीण शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि शख्स ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छज्जुपुर इलाके में स्थित घर से दोनों शव बरामद किए। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 54 साल का प्रवीण शर्मा अपने घर में फंसे दे से लटका हुआ पाया गया है। उसी के पास बेट पर 13 साल के लड़के का शव मिला जो उसका बेटा बताया जा रहा है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए और जांच शुरू की गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि हम मौत का कारण पता लगाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.