हाथरस, अप्रैल 20 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर जाटान गली में रविवार दोपहर को घर के अंदर बैठी वृद्धा पर दो बहनों ने चाकू से वार कर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल वृद्धा को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां काफी देर तक वृद्धा उपचार की खातिर भर्ती रही। मोहल्ला कैलाश नगर जाटान गली निवासी 60 वर्षीय सरोज अपने घर पर थी। तभी मोहल्ले की एक युवती बर्फ मांगने के बहाने घर के अंदर प्रवेश कर गई। आरोप है कि युवती ने वृद्धा का गला दबाने की कोशिश की। तभी युवती की बड़ी बहन वहां पहुंच गई। यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में बौखलाया सिरफिरा; बात नहीं करने पर युवती को चाकू घोंपा, भीड़ ने दबोचा आरोप है कि युवती ने चाकू से वृद्धा के पीठ और हाथ पर वार कर दिए। जिससे वृद्धा घायल हो गई,चीख पुकार मचने पर दोनों बहनें मौके से फरार हो गई। काफ...