भदोही, मई 1 -- चौरी। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में इजाफा होता जा रहा है। सक्रिय हुए चोर अब पशुओं को निशाना बनाने लगे हैं। थाना क्षेत्र के ही निदुर गांव में बुधवार की रात चोर घर में बंधा बकरा उठा ले गए। पीड़ित राजू कन्नौजिया ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। बताया जाता है कि पीड़ित रोज की तरह रात में पाही के अन्दर बकरा बांधा था। देर रात में बकरा गायब हो गया। पीड़ित ने बताया चोरी हुए बकरे की कीमत करीब बीस हजार है। इन दिनों पशुओं की चोरी अचानक बढ़ गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- भेड़-बकरी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...