कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोइली का पूरा गांव में सोमवार को घर के भीतर किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने देखा तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोइली का पूरा गांव की सुमन देवी (15) पुत्री बुधराज की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। परिजनों ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी, लेकिन उससे पहले ही जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल की फोरेसिंक टीम ने भी बारीकी से जांच की है। कई साक्ष्य भी इकट्ठा किए गए हैं। लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.