महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के हेतवी गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान उमेश सैथवार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के असना ग्रामसभा का निवासी था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से अपने मामा के साथ हेवती चौराहे पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उमेश निचलौल के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना के समय उसका मामा आगरा गया था। परिचितों द्वारा बार-बार फोन करने पर उमेश ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो संदेह होने पर आसपास के लोगों को घर भेजा गया। घर का दरवाजा बंद था। लोगों ने किसी तरह अंदर जाकर द...