बागपत, दिसम्बर 28 -- जौनमाना गांव में रविवार की सुबह को अविवाहित अधेड का शव उसके ही घर में पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान मिलने से हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जोनमाना गांव का रहने वाले 50 वर्षीय हरीश चार भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। दो भाई राजवीर और मनोज दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हरीश घर पर अकेला रहता था। रविवार की सुबह पड़ोसी नरेश ने किसी काम के लिए हरीश को बार-बार आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं बोला। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना सीओ विजय कुमार व कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर हरीश का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घर को सील करते हुए जांच शुरू कर दी। ग्रामीण आकाश, दीपक, सुखवीर के अनुसार हरिश उर्फ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.