जौनपुर, मार्च 21 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में गुरुवार की रात करीब 12 बजे गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्वामी 41 वर्षीय दीपक सोनी उर्फ सोनू झुलस गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पत्नी और तीन बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। आगलगी की इस घटना में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया। घटना रात में सिलेंडर रिसाव के कारण हुई। रात करीब 12 बजे दीपक सोनी अपनी पत्नी सावित्री सोनी, बेटे आयुष और बेटियों आयुषी व रम्या के साथ घर में सो रहे थे। अचानक कमरे में गैस भरने से सभी को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दीपक सोनी की नींद खुली तो उन्होंने स्थिति को भांपते हुए देखा कि ...