घर के अंदर खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव
ललितपुर, जून 11 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शहर के मुहल्ला बड़ापुरा में कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में उसके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 45 वर्षीय सूरज कुशवाहा पुत्र मक्खन लाल कुशवाहा की पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से वह अपने पुत्र बाबू के साथ घर में अकेला रहता था। पिता और पुत्र दोनों कबाड़ बीनकर अपनी अजीविका का चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सूरज कबाड़ बीनने के लिए घर से निकल गया था। वह नौ बजे वापस लौटा। फिर उसने अपने पुत्र को कटरा बाजार स्थित चाय की दुकान पर भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.