लातेहार, मार्च 31 -- चंदवा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रुद मूर्तिया गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर के अंदर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, देवदीप प्रजापति की पल्सर 125 (संख्या जेएच 08 जे 0523) उनके घर की चहारदीवारी के भीतर खड़ी थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया। भुक्तभोगी देवदीप प्रजापति ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह सोमवार रात भी अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी कर सो गए थे। मंगलवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो बाइक गायब थी और चहारदीवारी का दरवाजा खुला मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस संबंध में भुक्तभोगी ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है, ताकि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.