घर के अंदर करंट लगने से दंपति की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- थाना भीरा क्षेत्र के गांव जगदेवपुर में मंगलवार देर शाम घर के अंदर करंट लगने से दंपति की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पंखा लगाते वक्त ये हादसा हुआ है। गांव जगदेवपुर निवासी 53 वर्षीय सर्वजीत कौर मंगलवार देर शाम रसोई में काम कर रही थीं। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। पत्नी की चीख सुनकर पति शौकिन सिंह (56) उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक लोगों को घटना की भनक भी नहीं लगी। बताया जाता कि देर शाम जब पड़ोस में रहने वाली भतीजी पहुंची तो उसने यह नजारा देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भीरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दंपति की घर में करंट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.