देवरिया, मार्च 8 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मौना गढ़वा में अधेड़ में घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। घर का दरवाजा तोड़कर उसे ग्रामीणों ने फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौना गढ़वा निवासी आदित्य कुमार (50) पुत्र स्व लाल बिहारी की माँ देवली देवी अपने नाती को उपचार के गोरखपुर लेकर गई हुई थी। शनिवार को दिन में करीब दो बजे वह गोरखपुर से घर लौटी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी आने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। आसपास के लोगों की सहायता से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख मां बेहोश होकर गिर गई। महिलाओं ने उसे संभाला। आदित्य अपने पीछे अपने दो बेटे रत्नेश (16) विजय (20) को छोड़ गए हैं। पत्नी की मौत पहले हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.