मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- हथौड़ी। भदई निवासी प्रेम सिंह उर्फ टाइगर ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को पुलिस उसके घर पर कुर्की के लिए पहुंची थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही टाइगर ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर सीतामढ़ी जिले के अलावा मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रेम सिंह ने भदई निवासी ठेकेदार लड्डू सिंह को भोज खाने के दौरान हत्या कर दी थी। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि टाइगर पुलिस के लिए काफी दिनों से सिरदर्द बना हुआ था। वह लगातार ठिकाना बदलकर रह रहा था। न्यायालय के आदेश पर टाइगर के घर पर पुलिस कुर्की करने पहुंची थी। इसी दौरान मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में सभी 14 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.