घर की हिस्सेदारी को लेकर विवाद में दो महिलाओं की पिटाई, तीन पर मुकदमा
बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रामपुर खगईजोत में घर की हिस्सेदारी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि हिस्सेदारी के विवाद में एक महिला और उसकी देवरानी के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी हरीराम ने बताया कि उनके परिवार में मकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि उनके देवर धनीराम, उनके पुत्र अरुण कुमार तथा पत्नी मैना देवी आए दिन हिस्सेदारी को लेकर विवाद करते हैं और उन्हें घर में आने-जाने से भी रोकते हैं।
घटना का विवरण पीड़िता के अनुसार 19 जून की सुबह करीब आठ बजे उक्त लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.