घर की हवा को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक हैं इंडोर पौधे
भागलपुर, जुलाई 28 -- लखीसराय से वैदेही शरण की रिपोर्ट बढ़ते प्रदूषण के दौर में लोग अक्सर बाहर की हवा को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन घर के भीतर की हवा भी कई बार प्रदूषित हो जाती है। बंद खिड़कियां, वातानुकूलित कमरों का लगातार उपयोग, रसोई से निकलने वाला धुआं, रासायनिक सफाई उत्पाद और पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी के कारण घर के अंदर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे एलर्जी, आंखों में जलन, सिरदर्द और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ इंडोर पौधे घर की हवा को ताजगी प्रदान करने के साथ वातावरण को भी हराभरा बनाते हैं। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इंडोर पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि प्राकृतिक वातावरण का एहसास भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि पीस लिली, एलोवेरा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और स्पाइडर प्लांट ऐसे पौधे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.