मिर्जापुर, मार्च 6 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर ऊसरहवा गांव में गुरुवार रात घर की सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 40 वर्षीय लखन्दर गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे घर की सीढ़ी से अचानक नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। अस्पताल से शव लेकर घर चले आए। कुछ वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद लखन्दर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। तीसरे नंबर के भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटे 12 वर्षीय आदित्य और दस वर्षीय प्रिंस हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़...