नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- घर की सफाई का नाम सुनते ही किसी को धूल नजर आती है, किसी को बिखरा सामान और किसी को काम की लंबी लिस्ट। लेकिन जब इसी सफाई के बीच सास और बहू आमने-सामने हों, तो छोटी-सी बात भी मजेदार बहस बन जाती है। झाड़ू किसने लगाई, सामान किसने फैलाया, पोछा कब हुआ और धूल फिर कहां से आ गई, इन बातों पर घर में खूब नोकझोंक होती है। कभी सास को लगता है कि बहू ने ठीक से सफाई नहीं की, तो कभी बहू सोचती है कि आखिर धूल इतनी जल्दी वापस कैसे आ जाती है। इसी रोजमर्रा की मस्ती को ध्यान में रखकर हम लाए हैं सास-बहू के कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपका मूड भी हल्का हो जाएगा। 1. सास: बहू, आज घर में झाड़ू लगी थी या नहीं? बहू: लगी थी मम्मी जी। सास: फिर फर्श पर धूल क्यों है? बहू: वो झाड़ू के बाद आई होगी। उसे भी घर पसंद है। 2. बहू: मम्मी जी, मैं रोज सफाई क...