नई दिल्ली, मार्च 29 -- IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के होश उड़े हुए थे। इसके पीछे की वजह थी जसप्रीत बुमराह, क्योंकि बुमराह हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगाए गए कि शायद जसप्रीत बुमराह ठीक नहीं हैं। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस खेमे के लिए अच्छी खबर है और फैंस को खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस को जॉइन कर लिया है। इस दौरान उनके एक साथी खिलाड़ी ने उनको धुरंधर का डायलॉग बोलकर छेड़ा भी है कि घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी? दरअसल, धुरंधर फिल्म के दूसरे पार्ट में जब इंटरवल होता है तो उसमें रनवीर सिंह से उसके गांव का बंदा पूछता है कि घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी? फिल्म में भले ही ज्यादातर समय आपने रनवीर को हमजा अली मजारी के किरदार में देखा हो, ल...